महिला सर्वोदय मंडल ने किया वृक्षारोपण
पेड़ है प्रकृति की शान वृक्षारोपण हेतु चलाओ अभियान: शालिनी करमचंदानी (अध्यक्ष महिला सर्वोदय मंडल)
वृक्ष के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है।जीवन शक्ति प्रदान करने वाली ऑक्सीजन हमें वृक्ष से ही प्राप्त होती है। प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति को बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। यदि हम अधिक पेड़ पौधे लगाएंगे तो विश्व का पर्यावरण रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाएगा।वृक्षारोपण, पर्यावरण को स्वच्छ करता है जिससे आगे आने वाली पीढ़ियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी। आज हम वायु प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं । वृक्ष हमारे लिए जीवन समर्थन प्राणी की तरह हैं ।यह हमें रबर, कागज, औषधी, फल फूल ,भोजन सामग्री, शुद्ध हवा, पत्तियां आदि प्रदान करते हैं। हम पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्यों को विभिन्न विद्यालयों, नगर निगम के पार्कों ,खाली स्थान पर हमारे सदस्यों की टीम वृक्षारोपण कर रही है। यदि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तो हमारी अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो सकती है ।हमारे देश की सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर दे रही हैं, लेकिन हमारे जैसी कुछ सामाजिक संस्थाओं का भी पर्यावरण को बनाए रखने के लिए एक उचित कदम अपनाना होगा। स्कूल और कॉलेज के छात्रों को यह समझना चाहिए कि पेड़ों की देखभाल करना कितना महत्वपूर्ण कार्य है । सिर्फ सामाजिक संस्थाओं और सरकारों का उत्तरदायित्व नहीं है। इसमें विद्यार्थियों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पृथ्वी ही एक ऐसा अनोखा ग्रह है, जिस पर मानव जीवन संभव है। यह बातें महिला सर्वोदय मंडल की अध्यक्ष शालिनी करमचंद ने बताया।आज हमारी महिला सर्वोदय मंडल की सभी सदस्यों ने इस स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, आदर्श विद्यालय गोरखनाथ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सचिन निक्की रानी की अगुवाई में महिलाओं ने मिलकर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का नारा भी दिया। इस अवसर पर नीम, जामुन, आम, लीची ,अमरुद जैसे कई वृक्ष लगाए। इस अवसर पर निक्की रानी ने बताया कि हम लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं। वृक्षारोपण के महत्व को बता रहे हैं ।वृक्षों की देखभाल कैसे किया जाए ।केवल पेड़ /पौधे लगाने से ही पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा, बल्कि उसकी उचित देखभाल भी करनी होगी। इस अवसर पर मीरा करमचंदानी ,रीता अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, हेमा वलानी, नीलू बलानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading