बिजली कटौती के सवाल पर जेई मुन्नीलाल भड़के, पद की मर्यादा के विपरीत किया अपशब्दों का इस्तेमाल

तिवारीपुर फीडर के कई इलाके रातभर डूबे रहे अंधेरे में, लोग गर्मी से रहे हलाकान

गोरखपुर । तिवारीपुर फीडर से जुड़े इलाहीबाग मुहल्ले में लगभग 100 से 150 घरों में रातभर लाइट नहीं थी जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अघोषित कटौती की यह स्थिति पिछले लगभग 10 दिनों से चल रही है।
खासकर बीमारों, बूढ़े और बच्चों के लिए रातभर लाइट का न रहना किसी यातना से कम नही था।
वहीं जब इस सम्बंध में तिवारीपुर फीडर के जेई मुन्नीलाल चौहान से क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों ने बात किया तो जेई साहब हत्थे से उखड़ गए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।
इस सम्बंध में स्थानीय नागरिक 60 वर्षीय खुर्शीद खान ने बताया कि जब उन्होंने लाइट न आने का कारण जानने के लिए तिवारीपुर के लाइनमैन से बात किया तो उसने जेई से बात कराया, जेई ने बिना कुछ सुने अपशब्द भाषा का इस्तेमाल करने लगे।
आपको बताते चलें कि जेई मुन्नीलाल चौहान की इस तरह की शिकायते अक्सर मिलती रही हैं।
जेई की मनबढाई का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 6 माह पहले इन्ही जेई साहब ने एक ई रिक्शा चालक को इतना मारा था कि मामला थाने तक जा पहुंचा था। मामला बस इतना था कि ई रिक्शे वाले ने जेई साहब की गाड़ी का हार्न नही सुना और अपनी गाड़ी सामने से नही हटाई जिसपर जेई साहब को गुस्सा आ गया और उन्होंने फोन कर तिवारीपुर से अपने अन्य कर्मियों को बुलाकर दुर्गाबाड़ी चौराहे के पास उस ई रिक्शा चालक की कुटाई कर दिया।
मामला कोतवाली थाने पहुंचा जहां बक्शीपुर फीडर के तत्कालीन जेई व अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को रफा दफा करवाया।
बहरहाल जेई की अभद्र भाषा और कार्यशैली को लेकर तिवारीपुर फीडर से जुड़े नागरिकों में भारी रोष है।
इस सम्बंध में जब जेई मुन्नीलाल के दो – दो मोबाइल नम्बर पर काल किया गया तो काल रिसीव नही हुई।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading