एनडीआरएफ टीम ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भगवानपुर स्कूल के बच्चों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

एनडीआरएफ टीम ने स्कूल के बच्चों को बताया प्रबंधन का गुण

गोरखपुर स्थित एनडीआरएफ टीम उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में आपदा जोख़िम नियुनिकरण हेतु विभिन्न संस्थानों और हितधारकों को सशक्त बनाने के लिए वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरुकता के अभियान चला रही है तथा शिक्षण संस्थानों में आपदा से बचाव हेतु स्कूलों में स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उसी कड़ी में बृहस्पतिवार को निरीक्षक पंकज चौरसिया की अगुवाई में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के बच्चों को एनडीआरएफ की टीम द्वारा स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।

एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकम्प, बांढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, आकाशीय बिजली से बचाव, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल, दामिनी ऐप, सचेत ऐप इंस्टॉलेशन और उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एनडीआरएफ टीम ने स्कूल के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के बच्चों, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे को लगाया इस वृहद वृक्षारोपण अभियान सरकार द्वारा वातावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार चला रही है इस कार्यक्रम में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की समस्त छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़ कर भाग लिया और राहत-बचाव की बारीकियों को जाना।
इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता पांडे ,श्री राजेश कुमार पांडे, श्री कमलेश कुमार गुप्ता, श्री विवेकानंद मिश्रा, अमित धर दुबे एवं 800 छात्र एवं छात्राएं एवं अन्य अध्यापक गढ़ मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading