
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पीपीगंज वार्ड नंबर 17 अटल नगर में काली मंदिर का चौदह लाख रुपए का टेंडर जारी करके बांउन्डरी वाल निर्माण कार्य का 8 लाख रूपये भुगतान शिव शक्ति फर्म के नाम से कर दिया गया था। वहा के लोगों ने बताया कि वह फर्म नगर पंचायत पीपीगंज के अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के करीबी रिश्तेदार का फर्म है। जब कि वही पीपीगंज नगर के समाज सेवी विनोद गुप्ता ने बांउन्डरी वाल निर्माण कार्य व गेट का कार्य कराने का दावा करते हुए गेट पर शिलापट्ट भी अपने नाम का लगा दिया था जिसको नगर पंचायत के कर्मचारियों ने समाजसेवी का शिलापट्ट बोर्ड निकाल कर नगर पंचायत का लगा दिया जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी गोरखपुर से की ज़िला अधिकारी ने स्थलीय जांच करने उपजिलाधिकारी सहजनवा अमित जयसवाल व उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप सिंह को मौके पर भेज कर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिसपर दोनों जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से तथा नगर पंचायत के लोगों से पूछा और बयान दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने बताया कि बाउंड्री वॉल का कार्य विनोद गुप्ता के द्वारा ही कराया गया है जिसमें आप सक्षम अधिकारी हैं गेट का वजन कर लिया जाए व बाउंड्री वॉल में लगे छड जो पुराने छड़ हैं वह विनोद गुप्ता के टूटे हुए मकान की छड़ हैं जांचोपरांत पता चल जाएगा कि वह गेट का वजन कितना है जिसमें विनोद गुप्ता ने गेट खरीद करके लगवाया है और छड़ अपने पुराने मकान का लगवाया है जिसकी एस्टीमेट की कॉपी सक्षम अधिकारी को सौंप दी गई है वहीं कुछ सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने सवालिया निशान भी खड़ा किया की सक्षम अधिकारी के सामने ठेकेदार का रहना अति आवश्यक है जबकि ठेकेदार मौके पर मौजूद नहीं मिले और जब कोई टेंडर होता है और टेंडर प्रक्रिया की फाइल बनाई जाती है तब पहले खाली स्थान का फोटो लगाया जाता है और बाद में निर्माण कर पूर्ण होने पर उसका फोटो लगाया जाता है जो निष्पक्ष जांच से पता चल जाएगा। वहीं दोनों पक्षों के जांच अधिकारी बांउन्डरी वाल निर्माण कार्य में लगे सरिया और ईंट तथा गेट की मौके पर मंदिर समिति के लोगों से बात चीत किया तथा स्थानीय पूर्व अध्यक्ष कुंवर बहादुर शाही पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल विपिन सिंह कमलेश अग्रहरि जयराम यादव, राजकुमार सभासद प्रतिनिधि राजू मद्धेशिया, से बात किया हैं।
इस मौके पर जांच अधिकारी उपजिलाधिकारी सहजनवा अमित जयसवाल व उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में बांउन्डरी वाल निर्माण कार्य कौन कराया इसकी जांच कर रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौंप दिया जायेगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा जयसवाल, अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा, सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले, सभासद प्रतिनिधि राजू मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव, गुलाम अली रवि विश्वकर्मा, विपिन कुमार सिंह,राजन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
