गोरखपुर
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर के तत्वाधान में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सीतापुर आंख अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल,मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय,विवेक जयसवाल,शैलेन्द्र शुक्ला,जीतेन्द्र कुमार सरोज,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, गणेश दत्त पाण्डेय,तन्मय पाण्डेय सहित 10 महादानियों ने रक्तदान किया,
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस के सचिव एवं मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल,रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा, विवेक जयसवाल, आदित्य निगम सहित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर प्रशांत अस्थाना, गीता देवी, राकेश मिश्रा, दिलीप उपाध्याय,घनश्याम पाण्डेय,उमेश यादव,योगेश यादव, मुहम्मद इस्तियाक आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस संबंध में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार जिले के 3% से 4% आबादी के युवा, महिला सहित आमजन को रक्तदान करना चाहिए, इसके लिए जनजागरण अभियान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शीघ्र आरम्भ किया जायेगा।यह बातें ज्ञानेन्द्र ओझा (रक्तदान प्रभारी )
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी गोरखपुर ने बताई।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading