*12 से लेकर 18 अगस्त तक चलने वाले डेंगू नियंत्रण सप्ताह हुआ शुरू*
गोरखपुर। दिनांक 12 से लेकर 18 अगस्त तक चलने वाले डेंगू नियंत्रण सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम से माननीय महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखा कर नगर निगम के वाहनों को रवाना किया गया। इस डेंगू रोधी सप्ताह के दौरान 80 वार्डों में सफाई कर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर के लोगों को डेंगू रोग से बचाव ,सावधानियां जांच और घर में कहीं भी पानी एकत्र नहीं होने देने व सफाई के विषय में अवगत कराएंगे ,इस दौरान नगर आयुक्त ,अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर , मंडलीय नोडल डॉ बी के श्रीवास्तव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी , जोनल एस ओ, सहायक मलेरिया अधिकारी एवं नगर निगम की सभी कर्मचारियों के साथ स्कूल के बच्चे सम्मिलित हुए।
