संवाददाता की रिपोर्ट -हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर पंचायत पीपीगंज में बापू इंटर कॉलेज के मैदान से बाइक तिरंगा यात्रा भाजपा पीपीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड (उ०प्र०) विजय शंकर यादव ने कहा कि यह तिरंगा हम सभी की आन बान शान है। बीर बलिदानियो के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक अवसर है।
तिरंगा यात्रा बापू इंटर कालेज होते हुए पीपीगंज मुख्य चौराहे पर पहुंचा जहां पर स्थापित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर विजय शंकर यादव एवं पूर्व जि.पं.सदस्य दिनेश सिंह ने माल्यार्पण किया। एवं यात्रा कैम्पियरगंज के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रहरी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मद्धेशिया निवर्तमान अध्यक्ष हियुवा पीपीगंज कमलेश वर्मा शशिभूषण पासवान राकेश अग्रहरी पूर्व सभासद दिनेश यादव पशुपतिनाथ अग्रहरी मनोज अग्रहरी लाल जी विश्वकर्मा डॉ प्रेम नाथ गौड़ प्रदीप गौतम सभासद बालेबीर मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading