गोरखपुर। 23सितम्बर,उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की द्वी वार्षिक जनपदीय चुनाव सम्पन्न।आज गोरखपुर आर टी ओ कार्यालय के सामने गोरखपुर क्लब सिविल लाइन में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मतदान किया। जिसमें सुबह से ही कर्मचारियों में मतदान के प्रति काफी लगाव देखा गया।इसमें जिले के 20 सूदूर ब्लाकों से चल कर आए गोरखपुर क्लब सिविल लाइन में कर्मचारियों ने लम्बी-लम्बी कतारों में अपने मत का प्रयोग करने के लिए इंतजार करते दिखे क्लब पर सुबह से ही जिला पुलिस प्रशासन मौजूद रही और उनकी देख रेख में मतदान बड़े शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। मतदान कर्मचारियों से विशेष संवाददाता के हवाले से रिपोर्ट के अनुसार शाम 4 बजे तक मतदान हुआ उसके आधे घंटे बाद पुनः मतगणना पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच सुरू हुआ देर रात तक चले मतगणना में निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार गौतम व नरेंद्र कुमार ने घोषणा किया आईटी सेल मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा की खास रिपोर्ट – जिला अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार भारती ने अपने निकटतम जिला अध्यक्ष प्रत्याशी रामप्रसाद को 1,171मतों के अंतराल से हराकर पुनःविजयी हुए हैं। जिला महामंत्री पद पर रामसूरत यादव ने अपने निकटतम जिला महामंत्री पद प्रत्याशी हरेराम यादव को 410 मतों से पराजित कर विजयी हुए हैं। वहीं जिला कोषाध्यक्ष के पद पर राममिलन पासवान ने अपने निकटतम जिला कोषाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद कुमार को 941मतोंं से पराजित कर विजयी हुए हैं। जिला संगठन मंत्री पद पर रामदुलारे यादव ने अपने निकटतम जिला संगठन मंत्री पद प्रत्याशी अशोक कुमार को 905 मतों से हरा कर विजयी हुए हैं।और जिला संप्रेक्षक पद पर उमेश सिंह ने अपने निकटतम जिला संप्रेक्षक पद प्रत्याशी जय
नरायन को 916 मतों से पराजित कर विजयी हुए एवं, चुनाव अधिकारी रणजीत कुमार गौतम एवं नरेंद्र कुमार ने उन सभी को प्रमाण पर देकर विजयी होने की घोषणा की इसी के साथ चुनाव मतगणना सम्पन्न होने की घोषणा की। और इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार गौतम,नरेंद्र कुमार एवं जिला पुलिस प्रशासन को सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने की धन्यवाद दिया एवं सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया।


Ok