गोरखपुर जनपद के कैंम्पियरगंज में जटायू गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का उद्घाटन यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 6 सितम्बर को होना है। कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण गोरखपुर वनाअधिकारी विकास कुमार यादव, अश्वनी जाय0 ब्लाक प्रमुख,अनिल अग्रहरि सांसद प्रतिनिधि,नन्कू सिंह,नीन सिंह,गणेश दत्त त्रिपाठी,अखिलेशचंद्र जाय0,प्रणव जाय0,केवी सिंह,जय हिंद प्रजापति, राजेश चौबे के साथ
बता दे कि
कैम्पियरगंज में एशिया के पहले राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) के संरक्षण के लिए गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज में बने ‘जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए छह सितम्बर की तिथि प्रस्तावित है। इस जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने सात अक्टूबर, 2020 को किया था। जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन करने के बाद छह सितंबर को ही मुख्यमंत्री स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित मानीराम क्षेत्र के सोनबरसा गांव में 634.66 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
राजगिद्ध जटायु की गाथा तो रामायण काल से ही सभी जानते हैं, लेकिन पर्यावरणीय खतरे के चलते जटायु के वंशजों के अस्तित्व पर ही संकट आ गया। योगी सरकार ने इस संकट को दूर करने का संकल्प लिया है। राजगिद्ध के संरक्षण व संवर्धन के लिए गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज (भारीवैसी) में जटायु संरक्षण व संवर्धन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के जरिये राजगिद्धों की संख्या बढ़ेगी ही, विलुप्त होती प्रजातियों में शामिल इन जीवों को देखने के लिए सैलानियों की आमद बढ़ने से ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। इस पर कुल दो करोड़ 80 लाख 54 हजार रुपये की लागत आई है। इसमें ब्रीडिंग एवरी,होल्डिंग एवरी, हास्पिटल एवरी,नर्सरी एवरी, वेटरनरी सेक्शन,प्रशासनिक भवन, रिकवरी एवरी,गार्डरूम,जेनरेटर रूम, पाथवे का निर्माण किया गया है। इस केंद्र में कुल आठ स्टाफ कार्यरत हैं। जटायु संरक्षण
केंद्र में कुल छह राजगिद्धों (नर एवं मादा) को लाया जा चुका है। गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव के मुताबिक पांच हेक्टेयर जमीन पर बनाए गए इस केंद्र के लिए बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और प्रदेश सरकार के बीच में समझौता हुआ है। गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना के अनुसार इस जटायु संरक्षण केंद्र से आगामी आठ-दस साल में 40 जोड़े राजगिद्ध छोड़े जाने का लक्ष्य है। फोरलेन और नए थाना भवन का होगा शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों वालापार-टिकरिया- गांगी बाजार मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 519.62 करोड़), रिपोर्टिंग पुलिस चौकी सिकटौर को उच्चीकृत कर थाना सिकटौर सोनबरसा हेतु प्रशासनिक व आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading