बिरादरी अब जाग चुकी है, हम अपना राजनीतिक-सामाजिक भागीदारी और अधिकार लेकर रहेंगे : गंगा सिंह सैंथवार
पीपीगंज : कैंम्पियरगंज विधानसभा अन्तर्गत भरोहिया ब्लाक के गांगपार पंचायत भवन में सैंथवार मल्ल महासभा द्वारा तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री जनार्दन सिंह फौजी पहुंचे। कैंम्पियरगंज विधानसभा के पीपीगंज नगर पंचायत सीमा पर ही सैंथवार मल्ल महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजीव रंजन चौधरी (रिंकू) के नेतृत्व में सैकडों मोटरसाइकिल व कार का काफिला लेकर कार्यक्रम स्थल की ओर निकले। सैंथवार मल्ल समाज से जुड़े लोगों ने रास्ते मे कई जगह रोक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनकर स्वागत किया कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने इलाके के हजारों सैंथवार मल्ल कुर्मी समाज से जुड़े लोगों को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज की ये बैठक हमें क्यों करनी पड़ रही हैं। यह जान लीजिए। पूर्वांचल में हमारी बिरादरी की आबादी काफी अधिक है, लेकिन एकजुटता की कमी के कारण हमारे समाज का राजनीतिक पार्टियों में कुछ ज्यादा महत्व नही हैं। मैं खुद कई पार्टियों व दलों में काम कर यह महसूस कर चुका हूँ। हमारे समाज का वोट लेकर हमारे ही समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाता हैं। तब मैंने अपने स्वजातीय बन्धुओं को एक करने का संकल्प लिया। हमारे परिवार में कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, लेकिन आप लोग साथ देंगे तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में हम अपने समाज का विधायक बनाएंगे। अब हम अपने समाज के साथ ही समाज के अन्य जातियों के गरीब, मजलूम किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
आगे उन्होंने अपने संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे संगठन के द्वारा गोरखपुर के पैडलेगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर समाज के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए एक शैक्षिक हास्टल का निर्माण भी कराया जा रहा हैं। जिसमें विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करायी जायेगी और रहने खाने का निशुल्क व्यवस्था कराया जायेगा।
सैंथवार मल्ल कुर्मी हो चुके हैं जागरूक।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस पी सिंह उर्फ भगवान सिंह ने कहा आज तक सैंथवार मल्ल समाज में कोई भी ऐसा कार्यक्रम नहीं किया। जिससे राजनीति में उसकी भागीदारी बन सके जिसका नतीजा आपके सामने है। इसलिए संकल्प लीजिए आने वाली 2027 के विधानसभा चुनाव में अन्य समाज को दिखा देंगे की सैंथवार मल्ल बिरादरी भी अब जाग चुकी है। हम अपना राजनीतिक सामाजिक भागीदारी व अधिकार लेकर रहेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने कहा की इस बेल्ट में इतने लोग आए हुए हैं। जिससे लगता है कि हमारा समाज इधर मजबूत होगा। हमें अब चाहिए कि एक दूसरे से मिलते रहे ताकि प्यार मोहब्बत और एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होने की भावना बनी रहे। अब समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी है। इसलिए आने वाली विधानसभा चुनाव में सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सफल बनाने में अपना योगदान देना होगा।
इस बैठक कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह फौजी एवं बैठक की अध्यक्षता कैंम्पियरगंज विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह ने किया ।कार्यक्रम में कृष्णभान सिंह उर्फ किसान सिंह सैंथवार, संजय सिंह सैंथवार, संरक्षण मास्टर राम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सैंथवार, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह सैंथवार, जिला मंत्री शत्रुध्न सिंह सैंथवार, जिला कोषाध्यक्ष भोला सिंह फौजी, धीरेंद्र सिंह सैंथवार, ब्लाक अध्यक्ष जंगल कौड़ियां ईकाई चन्द्र भुषण सिंह सैंथवार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेश सिंह राजू, ब्लाक अध्यक्ष भरोहिया निलेश सिंह, ग्राम प्रधान विनय सिंह सोनू, उत्तर सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, अशोक सिंह मोनू, शैलेंद्र सिंह दाऊ, सुरजीत सिंह, कुशहर चौधरी, रंजीत चौधरी, करन चौधरी, संदीप चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, राकेश, मिथलेश, सन्नी, गणेश, विष्णु, महेंद्र, सोनू चौधरी समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
