एक दूसरे के धर्म का एहतराम करते हुए सभी जुलूस निकाले जाये
परम्परागत मार्ग से जूलूस ए मोहम्मदी निकलेगा

सैयद अदनान फर्रूख शाह मियां साहब के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक मोहद्दीपुर आवास पर संपन्न हुई जिसमें विस्तृत चर्चा के अनुसार निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार सभी जुलूस निकले जाएंगे
जुलूस ए मोहम्मदी अमन का पैगाम लेकर निकलेगा
गोरखपुर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर जो शहर में तैयारीयां चल रही है उसको लेकर शहर के इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोग से जानकारी हासिल किया तथा उसके अलावा गणेश पूजा का भी जुलूस निकालना है
इमामबाड़ा कमेटी के लोगों ने मियां साहब को बताया कि कमेटी विगत 5 सितंबर को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला अधिकारी महोदय को 16 सूत्री ज्ञापन दिया जा चुका है आगामी 16 सितंबर को सुबह 6:00 बजे से निकलना आरंभ हो जाएगा
जिला प्रशासन जो गाइडलाइन सभी के लिए तय करेगा उसी के अनुसार सभी जुलूस निकालेंगे मियां साहब ने सभी की बातों को ध्यान से सुना और कहा मुतवल्ली हजरत जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए अमन का पैगाम लेकर जुलूस निकाले तथा दूसरे धर्म का सम्मान करते हुए अपना जुलूस निकले क्योंकि यह शहर हमारा है गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखना सभी का दायित्व है
गणेश पूजा आयोजकों से भी यह अपील है कि एक दूसरे का सम्मान करके अपना सभी कार्यक्रम संपन्न करें
ऐसा कोई कार्य न करें जिससे   किसी को कोई तकलीफ ना हो शहर हमारा है
मियां साहब से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब खान लड्डन खान शकील शाही कबीर अली मिनहाज सिद्दीकी इमरान खान मोहम्मद वसीम सैयद वसीम इकबाल हामिद अंसारी महफूज आलम मोहम्मद अनीस एडवोकेट मोहम्मद अदील अख्तर खान गुलाम अली खान हाजी खुर्शीद तमाम लोग उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading