बिना वर्दी के शाहपुर थाने के दरोगा दुर्गेश शुक्ला ने दलित महिला के घर में घुसकर दिखाया दबंगई महिला हुई घायल !

गोरखपुर !
शाहपुर थाने के दरोगा दुर्गेश शुक्ला जो बिना वर्दी के रहने शौकीन है दिनांक 15 सितंबर को सुबह 7.20 बजे गुलहरिया थाना अंतर्गत बनजरहा गांव में दलित सुरेंद्र खरवार के घर एक सादे ड्रेस के आदमी के साथ पहुंचकर बिना किसी सर्च वारंट आदेश और बिना महिला सिपाही के घर में घुसकर सुरेंद की पत्नी को जाति सूचक गाली देते हुए हाथ पकड़ कर खींचने लगे और मोबाइल छीन लिए महिला के हाथ पर चोट भी लगा है । सुरेंद की लडकी वीडियो बनाने लगी और गांव के लोग इक्कठा होने लगे और लोगों ने घेर लिया तो दरोगा अपने मैली मददगार के साथ सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकिल से भागे । खुदको कानून में फसता देख दरोगा अपने साथियों को थाने की जीडी में इंट्री की बात करने लगे और खुद को बचाने के लिए थाना प्रभारी से गुहार लगाते वीडियो में नजर आएं । इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नही है की बिना वर्दी के और किस कानून में दरोगा बिना वर्दी के महिला को पकड़ सकता है ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading