सब्जपोश अवॉर्ड से सम्मानित होंगे प्रोफेसर अफरोज कादरी

गोरखपुर। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफ़रा बाज़ार के मैदान में गुरुवार 19 सितंबर को रात 8 से 11:30 बजे तक सालाना मोहसिन-ए-आज़म कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। दीनी शिक्षा, साहित्य व सामाजिक कार्यों में अहम योगदान देने के लिए मशहूर आलिम, लेखक व शिक्षक प्रोफेसर मोहम्मद अफरोज कादरी चिरैयाकोटी, सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ मुफ्ती व लेखक अब्दुल हकीम और तंजीमुल मकातिब व मदारिस महराजगंज को सब्जपोश अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कांफ्रेंस संयोजक हाफिज रहमत अली निजामी ने दी है।

कांफ्रेंस को मुफ्ती-ए-शहर अख़्तर हुसैन मन्नानी, नायब काजी मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी, मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मुफ्ती मेराज अहमद कादरी आदि संबोधित करेंगे। नात-ए-पाक क़ासिद रज़ा इस्माईली, मो. कैसर रज़ा, मौलाना महमूद रज़ा पेश करेंगे। संचालन हाफिज अशरफ रज़ा, हाफिज सैफ अली व कारी मो. अनस रजवी करेंगे।
——–
पैग़ंबरे इस्लाम ने दुनिया को दिया तौहीद व भाईचारे का पैग़ाम : कारी फिरोज

गोरखपुर। मदरसा शमसुल उलूम मिर्जापुर चाफा में ईद मिलादुन्नबी महफ़िल हुई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत कारी मसीहुद्दीन ने की। नात-ए-पाक हाफिज सलमान अशरफी ने पेश की। कारी फिरोज आलम अजहरी ने पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम की ज़िंदगी पर प्रकाश डाला। कहा कि पैग़ंबरे इस्लाम ने पूरी दुनिया को तौहीद, मानवता, एकता, भाईचारा, अमन का पैग़ाम दिया। पैग़ंबरे इस्लाम की तालीमात व किरदार की ही देन है कि इस्लाम धर्म सिर्फ 23 साल के प्रचार प्रसार से पूरी दुनिया में फैल गया और पैगंबरे इस्लाम के इंसाफ की वजह से अपने और पराये सब कद्र करते हैं। पैगंबरे इस्लाम के पैग़ाम को आम करें। दीन-ए-इस्लाम के फर्जों की अदायगी तय समय पर करें। अंत में मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई। महफ़िल में मकसूद अली, सुलेमान अली, अनवर अली, निसार अहमद, सदरुद्दीन आदि मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading