दुर्गा पूजा पंडाल व डीजे संचालको के साथ एम्स थाना प्रभारी ने की बैठक
सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए सभी ने हाथ उठा कर दिया समर्थन
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये गये आदेशों निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के कुशल मार्ग निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में एम्स थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के द्वारा आज थाना स्थानीय पर थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले त्योहारों से सम्बन्धित आयोजकों का मीटिंग / गोष्ठी आयोजित कर त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित आयोजकों / डीजो संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । बड़ी संख्या में पहुंचे दुर्गा पूजा पंडाल समिति व डीजे संचालकों ने सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों और आदेशों का पालन करने और उच्च अधिकारियों द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करने के लिए हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया कहा कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा सरकार द्वारा जो गाइडलाइन दी गई है उसका पालन किया जाएगा और त्यौहार में खलल डालने वालों को चिन्हित करके पुलिस प्रशासन को सूचित भी किया जाएगा जिससे त्यौहार को सकुशल संपन्न कराया जाए।


