शिक्षा से ही प्राप्त होता है मानव जीवन में संस्कार : खैरूल बशर
समाज व दुनिया के निजाम को शिक्षा से बदला जा सकता है : सुनील कुमार सिंह
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग शिक्षा को लेकर जागरूक हैं : राजेश सिंह
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाना कठीन व परिश्रम भरा कार्य : मनीष तिवारी
गोरखपुर। द सिविल आईएएस एकेडमी के चेयरमैन एवं इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के संरक्षक खैरूल बशर ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा और दीक्षा से भारतीय संस्कृति में से संस्कार की अनुभूति होती है। उन्होंने नयी शिक्षा नीति को ‘हाईली रेगुलेटेड और पुअरली फंडेड’ करार दिया है। बशर जनपद देवरिया के कुशल टोला भिसवा स्थित एमटी पब्लिक स्कूल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि “नयी शिक्षा नीति पुरानी समझ और पुरानी परंपरा के बोझ से दबी हुई है। शिक्षा में सुधार के साथ ही सर्वसमाज की शिक्षा पद्धति होनी चाहिए।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देवरिया दक्षिणी के एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा वह हथियार है, जिससे समाज व दुनिया के निजाम को बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति का कार्यान्वयन वर्तमान समय में मुश्किल होता जा रहा है। सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए विषयों और कोर्स के विकल्प को खुले रहने और मातृभाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उच्चस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व होता है। सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में जहां भी अच्छी शिक्षा व्यवस्था है, वहां की सरकार खुद इस व्यवस्था की जिम्मेदारी लेती है।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश सिंह ने कहा कि शिक्षा वह मंत्र है, जिसकी बदौलत दुनिया की सैर को सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में भी शिक्षा पर सभी लोग जागरूकता के साथ जोर दिया जा रहा है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर लोग देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हैं।
इस अवसर पर एमटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनीष तिवारी ने सभी आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाना बहुत ही कठीन व परिश्रम भरा कार्य है। उन्होंने कहा कि सिमित संसाधन में शिक्षा को बढ़ावा देना अपने आप में सराहनीय कदम है।
इस पर मुख्य रूप से संतोष राय, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, सचिव शकील अहमद अंसारी, राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी, अमित कुमार राय, सुभाष राव, रूपेश कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार तिवारी, ऋषिकेश दीक्षित, सोनू मद्धेशिया, भोला मद्धेशिया, उग्रसेन सिंह, जितेन्द्र गोस्वामी एवं रामनिवास मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

