कर्मचारी समस्याओं को हल करे प्रशासन -विनोद राय
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारी समस्याओं को लेकर एक बैठक की गई। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में
मृतक आश्रित कोटे में नियुक्तियों से संबंधित जो भी मामले लंबित है । महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे सभी मामलों की लिस्ट बनाई जाए एवं मृतक आश्रित कोटा में भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि ललित नारायण मिश्रा रेलवे चिकित्सालय में गंभीर मरीजों को रेफर करने में समस्या आ रही है एवं जो मरीज प्राइवेट में इलाज करवा कर रिंबरस्मेंट हेतु आवेदन किए है उनके रिंबरस्मेंट में विलंब हो
रहा है। जिससे कर्मचारी परेशान है।
महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में बहुत सी नई नियुक्तियां ग्रुप सी एवम ग्रुप डी में हुई हैं नए कर्मचारियों का एचआरएमएस अभी तक नहीं बन पाया है जिससे छुट्टी अप्लाई करने में एवं वेतन बनने में दिक्कत आ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने प्रशासन से मांग किया है कि उपरोक्त सभी मामलों का संज्ञान लेकर सभी मामलों का निस्तारण शीघ्र करने की व्यवस्था करें। पूर्वोत्तर क्रमाचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा सभी मंडलों पर सभी ब्रांच पर एनपीएस के विरोध में मीटिंग और प्रदर्शन लगातार 5 अक्टूबर तक किया जाए एनएफआईआर के निर्देश में लगातार कार्यक्रम किया जाएगा बैठक बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री आर पी भट्ट, डीके तिवारी, कौशल कुमार सिंह, के एम मिश्रा, मनोज द्विवेदी, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विजय पाठक सूरज गुप्ता विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव,धीरज ए बी पांडे हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी ,दीपक प्रजापति, इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading