रामगढ़ ताल पर शाम के समय लाइट एंड साउंड शो का ले सकते हैं आनंद
-शाम ढलते ही रामगढ़ ताल की शोभा बढ़ जाती है मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह रामगढ़ ताल का लुक हो जाता है।
गोरखपुर।गोरखपुर में रामगढ़ताल इस समय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इसी ताल की पहले बहुत खराब स्थिति रहा करती थी।ताल तो दूर इस रास्ते से लोग गुजरने से भी डरा करते थे।आज उसी रामगढ़ताल की बराबरी मुंबई के मरीन ड्राइव से की जा रही है।इस रामगढ़ ताल पर पर्यटकों की यहां लाइन लगी रहती है और हर कोई यहां आकर सेल्फी लेना नहीं भूलता है।गोरखपुर शहर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर 1700 एकड़ क्षेत्र में फैला रामगढ़ताल प्रकृति की अनुपम भेंट है।इसकी छटा देखने के लिए दूर-दूराज से पर्यटक आते हैं।लाइट एंड साउंड शो के साथ शाम ढलते ही ताल का नजारा अद्भुत होता है।वहीं शाम सुबह बजने वाला भजन लोगों को शूकुन देता है।
शाम की रौनक बढ़ती है लाइट एंड साउंड शो से
दिव्य और भव्य गोरखपुर दिखाने वाला 40 मिनट का लाइट एंड साउंड शो शाम को रंगीन बना रहा है।इसमें गोरखपुर के अतीत से लेकर वर्तमान एवं आसपास के जिलों के पर्यटक स्थलों की झलक भी दिखाई देती है। लोक गायिका मालिनी अवस्थी की आवाज में जीडीए विभाग की ओर से तैयार इस शो में महात्मा बुद्ध, संत कबीर से जुड़े स्थलों का भी जिक्र है।
लाइट एंड साउंड शो कराता है दिव्य और भव्य गोरखपुर के दर्शन
रामगढ़ताल में मल्टीमीडिया लाइट एंड शो में गोरखपुर के इतिहास के अलावा गोरखपुर का गीताप्रेस, गोरखनाथ मंदिर, इमामबाड़ा के अलावा गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज विश्व का सबसे लंबे प्लेटफार्म को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा कुशीनगर के बुद्ध परिनिर्वाण स्थल, मगहर का कबीर मठ आदि को शामिल किया गया है।करीब 40मिनट के इस शो को विमल बावरा, लोक गायिका मालिनी अवस्थी और प्रणय सिंह ने आवाज दी है। मल्टीमीडिया फाउंटेन के संचालन अंकित शिन्हा ने बताया कि गोरखपुर और आसपास के जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक,रामगढ़ताल क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं।और शाम के समय में लाइट एंड साउंड शो का आनंद भी लेते हैं इसका संचालन शाम के समय 6:30 बजे से किया जाता है और इसका आनंद प्रतिदिन पर्यटक लेते हैं।बीते वर्षों में यह पूर्वांचल में बड़ा पिकनिक स्पॉट हो गया है।गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से आर्नामेंटल लाइट के बीच स्पीकर भी लगाए गए हैं।यहां सुबह-शाम भजन बजते हैं और दिन के समय संगीत की धुन सुनाई देती है।रामगढ़ ताल के किनारे कई सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं।

