थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर

गैंग बनाकर चोरी करने वाले 06 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तिवारीपुर द्वारा अभियुक्तगण 1- नौशाद अंसारी उर्फ गोलू पुत्र होसिलदार निवासी रसुलपुर कामरेडनगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, 2- वसीम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी निवासी सईद अब्दुला नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, 3. नसीम पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- रसूलपुर अजय नगर भट्ठा थना गोरखनाथ,गोरखपुर, 4- नईम पुत्र शमीम निवासी रसूलपुर अमरूतानी बाग थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, 5. सागर भारती पुत्र भगवान दास निवासी मिर्जापुर पचपेड़वा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर, 6. कमरूद्दीन उर्फ पिन्टू पुत्र शफीक अख्तर उर्फ पप्पू निवासी अजयनगर रसुलपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त गैंग का लीडर नौशाद अंसारी उर्फ गोलू अपने गैंग के अन्य साथियों वसीम कुरैशी, नसीम,नईम, सागर भारती व कमरूद्दीन उर्फ पिन्टू, उपरोक्त के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी जैंसी घटनाओं को अंजाम देते हैं । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्यों का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट प्राप्त कर थाना तिवारीपुर पर गैंग लीडर नौशाद अंसारी उर्फ गोलू व उसके 05 अन्य साथियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 – 339/2023 धारा – 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 – 339/2023 धारा – 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर

अभियुक्तगण का नाम पता व आपराधिक इतिहास-
1- गैंग लीडर नौशाद अंसारी उर्फ गोलू पुत्र हौसिलदार निवासी- अजय नगर रसूलपुर थाना गोरखनाथ,जनपद गोरखपुर
i. मु0अ0सं0- 1407/17 धारा 41,411 भादवि व 4/25आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट,गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0- 191/23 धारा 380,457,411 भादवि थाना गोरखनाथ,गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0- 285/20 धारा 379,411,414 भादवि थाना गोरखनाथ,गोरखपुर
iv. मु0अ0सं0- 244/22 धारा 379,411 भादवि थाना तिवारीपुर,गोरखपुर
v. मु0अ0सं0- 121/18 धारा 392,411 भादवि थाना गोरखनाथ, गोरखपुर

2- वसीम कुरैशी पुत्र नसीम कुरैशी निवासी- रसुलपुर विलाल मस्जिद थाना गोरखनाथ,जनपद- गोरखपुर
i. मु0अ0सं0- 285/2020 धारा 379,411,41 भादवि थाना गोरखनाथ, गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0- 244/2020 धारा 379,411 भादवि थाना तिवारीपुर,गोरखपुर

3- नसीम पुत्र स्व0 खलील अहमद निवासी- रसूलपुर अजय नगर भट्ठा थना गोरखनाथ,गोरखपुर
i. मु0अ0सं0- 063/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना गोरखनाथ,गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0- 285/2020 धारा 379,411,41 भादवि थाना गोरखनाथ, गोरखपुर

4- सागर भारती पुत्र भगवान दास भारती निवासी- मिर्जापुर पचपड़ेवा थाना गोरखनाथ,जनपद गोरखपुर
i. मु0अ0सं0- 382/19 धारा 41,411 भादवि थाना गोरखनाथ गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0- 380/19 धारा 380,411 भादवि थाना गोरखनाथ, गोरखपुर
iii. मु0अ0सं0- 381/20 धारा 223, 224 भादवि0 थाना शाहपुर ,गोरखपुर
iv. मु0अ0सं0- 385/20 धारा 379, 411, 414 भादवि0 थाना गोरखनाथ, गोरखपुर

5- नईम पुत्र नसीम अहमद पता- रसूलपुर जामिया नगर थाना गोरखनाथ,जनपद- गोरखपुर
i. मु0अ0सं0- 285/2020 धारा 379,411,414 भादवि थाना गोरखनाथ,गोरखपुर

6- कमरुद्दीन उर्फ पिन्टू पुत्र सफीक अख्तर उर्फ पप्पू पता-रसूलपुर महा पिपल के पास थाना गोरखनाथ,गोरखपुर
i. मु0अ0सं0- 244/22 धारा 379,411 भादवि थाना तिवारीपुर,गोरखपुर

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading