


गोरखपुर नई दिशा फाउण्डेशन की संस्थापिका वरिष्ठ समाजसेविका सुधा मोदी द्वारा लाल डिग्गी समीप सेवा बस्ती के होनहार बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर सदर संसद भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन शुक्ल जी उपस्थित रहे. दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि,संस्थापिका तथा उपस्थित शहर के गणमान्य एवं होनहार बच्चों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लाह पूर्वक मनाया गया.
नई दिशा फाउण्डेशन की संस्थापिका सुधा मोदी एवं अतिथियों ने होनहार बच्चों के बीच दीवाली उत्सव मनाते हुए खाद्य सामग्री एवं फुलझड़ी पटाखे आदि का वितरण किया तथा जनमानस से प्रेम सौहार्द पूर्वक दिवाली मनाने एवं स्वच्छता को ध्यान मे रखते हुए प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की भी अपील किये.
बताते चले कि गोरखपुर की सुप्रसिद्ध समाजसेविका एवं नई दिशा फाउण्डेशन की संस्थापिका सुधा मोदी विगत कई वर्षों से इन होनहार बच्चों के बीच में दीवाली मानते चली आ रही हैं तथा उनका दीपावली बच्चों के बीच में मनाना समाज एवं जनमानस में एक संदेश जाता है कि हमें प्रेम और सद्भावना का प्रतीक दिवाली मिलजुल करके हर्षोल्लास पूर्वक मनाना चाहिए.
मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा की नई दिशा फाउण्डेशन अपने आप में जनमानस की सेवा करने के लिए प्रसिद्ध है जो समय-समय पर जरुरतमंदों की सेवा करते हुए प्रत्येक वर्ष बच्चों के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम कर शहर में एक नया कृतिमान स्थापित कर रही है.
इस दौरान मुख्य रुप से अशोक मोदी जी, भाजपा नेता बृजेशमणि मिश्र,निलम अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,संजय टीबरेवाल,समीक्षक रमानी,सरदार जसपाल सिंह,रत्नेश तिवारी,आदील अमीन, कुलदीप पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग बच्चों के साथ दीपोत्सव के सहभागी रहे.
