*धनतेरस दीपावली पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*

*इंस्पेक्टर गोरखनाथ शशिभूषण राय ने गोरखनाथ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान*



*गोरखपुर*/ धनतेरस दीपावली पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस सतर्क और सजग है लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर के हर एक गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए है एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए गोरखनाथ पुलिस ने कमर कस ली है क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय गोरखनाथ क्षेत्र में लगातार नज़र बनाए हुए है। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए बाज़ारो में इस समय भीड़ उमड़ पड़ी है लोग धनतेरस और दीपावली की खरीदारी करने के लिए बाज़ारो की तरफ रुख कर रहे है ऐसे में चोर उचक्के भी त्योहारों में हाथ साफ करने के लिए सक्रिय हो जाते है लेकिन लगातार गोरखनाथ पुलिस के जवान बाज़ारो में नज़र बनाये हुए है इस वजह से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा हुआ है। थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाको में पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था को परखा तो वही दुकानदारों को भी आश्वस्त किया कि पुलिस आपके साथ है गोरखनाथ पुलिस ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर रखे लोगो के ठेले खोमचे को भी सड़क से हटवाया साथ ही चेतावनी दी गयी कि सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण न करे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने तमाम दुकानदारों और लोगो से बातचीत भी किया बातचीत के दौरान उन्होंने लोगो से कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से धनतेरस और दीपावली पर्व सभी लोग मनाये किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर फौरन पुलिस से संपर्क करे पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है साथ ही लोगो से ये भी कहाँ गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे फौरन पुलिस को सूचना दे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading