सहयोगियों,वार्डवासियों को दिया दिवाली की मुबारकबाद
गोरखपुर। देशभर में धनतेरस,दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने चांदी व अन्य सामानों की खरीदारी करने पर भगवान धनवंती की कृपा लोगों पर बरसती है । इसी क्रम मे शहर गोरखपुर नगर निगम वार्ड 39 गायघाट के पार्षद के सी यादव ने अपने वार्ड मे सभी कर्मचारियों,सहयोगियों को दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाई उपहार मे सबको दिया। पार्षद के सी यादव ने बाताया की अपने सभी सहयोगियों का बहुत ध्यान देते है जो मेरे साथ हर जगह मेरे साथ खड़े रहते हैं। वार्ड का जनता का भी कोई समस्या हो उसे निदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस कार्यक्रम मे सहयोगियों पार्षद मे केसी यादव पप्पू यादव रामसुन्दर निषाद कमलेश यादव,सुनील यादव रामसुरत निषाद सुखारी साहनी भजुराम चौधरी ईमरान खान एडवोकेट मिन्हाज अभय प्रताप यादव आदि लोग मौजूद रहे।


