ट्रस्ट द्वारा किन्नर बस्ती में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
कुशीनगर न्यूज अरुशान न्यूज । कुशीनगर दीपमाला सोशल वेलफेयर ट्रस्ट नें कुशीनगर जिले के किन्नर पट्टी गाॅंव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर, दर्जनों किन्नरों का स्वस्थ परीक्षणोंपरान्तआवश्यक सुझाव दिलाया तथा मुफ्त में दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया। किन्नर समाज का सर्वाधिक उपेक्षित तिरष्कृत तथा अपमानित मानें जाना वाला थर्ड जेंडर है जब कि इन्होंनें, आदि काल से आज तक, कई स्वर्णिम इतिहास भी बनाए हैं। अब ये,दया के पात्र नहीं वल्कि अधिकार के पात्र हैं।
यह विचार चिकित्सा शिविर के संयोजक तथा डीएसडब्लू ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के हैं। शिविर के समापन के बाद, वे आज यहां एक मुलाकात में उन्होंने आगे बताया कि कुशीनगर जिले में बिहार सीमा पर स्थित किन्नर पट्टी गाॅंव में इस जिले के अलावें बिहार प्रांत से भी काफी मात्रा में किन्नर आकर , पचासों वर्षों से निवास एवं ‘धंधा’ करते हैं। जागरूकता एवं समुचित देखभाल की कमी तथा परम्परागत विकृति के चलते, ये कभी कभी, भयंकर बीमारी के शिकार होकर, असमय ही मर भी जाते हैं। हांलांकि सरकार ने इस किन्नर समाज के चौमुखी विकास हेतु काफी काम किया है फिर भी इनका समुचित देखभाल करते रहना, बहुत जरूरी है। इसी सन्दर्भ में दीपमाला सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कल यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 46 किन्नरों तथा उनके 23 पाल्यों का परीक्षण कर यथावश्यक दवाईयां दी गयी। ज्ञात हो कि अधिकांश किन्नर, गाॅंव-जवार के किसी न किसी लड़का या लड़की को, उनके माता-पिता की अनुमति से अपने पास पाल्य बना कर ररवते हैं तथा अच्छे ढंग से पढ़ाई -लिखाई के अलावे अन्य सारा खर्च उठाते हैं। उन्हें ही अपना बेटा-बेटी मानते हैं तथा बहुत धूमधाम से शादी भी कराते हैं।
सिद्धार्थ कुमार ने आगे बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा०एके सिंह, कम्पाउन्डर अखिलेश पाण्डेय, एवं नर्सेज में शमा परवीन तथा कंचन कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।
उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और उप्र० एससी-एसटी आयोग के पूर्व सदस्य हरिनाथ भाई, पूर्व पार्षद अनिल सिंह, टीवी चैनेल के सन्तोष तिवारी और शमसुद्दीन, ग्राम प्रधान जगदम्बा पटेल, पूर्व प्रधान कयामुद्दीन आदि गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading