*मन्नान  खाॅ विद्यालय  में रोजगार  मेला 14 नवम्बर  को*
*पनियरा इण्टर  कालेज  मन्नान  खां विद्यालय  में 14 नवम्बर दिन* *बृहस्पतिवार  को प्रात:10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय  व* *विद्यालय  के संयुक्त तत्वावधान  में क्षेत्र  के बेरोजगारों को रोजगार*  *उपलब्ध  कराने  के लिए  एक  दिवसीय  रोजगार  मेले का आयोजन  किया जा रहा है। रोजगार  मेले में गुजरात  की महक ग्रुप  आफ  कम्पनीज ( वी जी आटो कम्पोनेन्ट्स प्राइवेट लिमिटेड,  व इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड ) कम्पनियों  के चयनकर्ता विद्यालय  पर उपलब्ध  होकर  रोजगार  के लिए  अभ्यर्थियों का चयन  करेंगे।*
*विद्यालय  के प्रबंधक  आफाक  आलम  उर्फ  सैफ खां व प्रधानाचार्य  आफताब  आलम खां ने संयुक्त  रूप*  *से  अपील  किया है कि इस  विद्यालय  या अन्य  किसी भी विद्यालय  से  हाई  स्कूल , इण्टर, बीए व एमए पास या आईटीआई पास 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार  रोजगार  मेले में शामिल  होकर  अपनी योग्यतानुसार  रोजगार  का चयन  कर  सकते हैं । इसमें शामिल  होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को न कोई रजिस्ट्रेशन  शुल्क  देना पडेगा और  न ही कम्पनी की ओर  से कोई यात्रा भत्ता देय होगा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading