गोरखपुर
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में तीन दिवसीय मंडलस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता (12- 14 नवंबर) का द्वितीय दिवस पर गोरखपुर मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर से आए हुए बेसिक के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
आज कार्यक्रम में मंडलीय बेसिक सहायक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार मिश्रा, रमेंद्र कुमार सिंह (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, डॉ प्रभात राय सहित कई अधिकारी शामिल हुए ।
आज प्राथमिक स्तर में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद की प्रतियोगिताए हुई। साथ ही उच्च प्राथमिक स्तर में 600मीटर बालक/बालिका, कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, जूडो, गोला क्षेपण, चक्र क्षेपण, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद और टेबिल टेनिस, समूहगान और अंत्याक्षरी की प्रतियोगिताए हुई।
आज उच्च प्राथमिक स्तर में 200मीटर बालक में देवरिया के शिवसागर चौहान 200मीटर बालिका में गोरखपुर की अनामिका, 600मीटर बालक में महराजगंज के अमरेश, प्राथमिक में 200मीटर बालिका में कुशीनगर की अन्तिमा, 200मीटर बालक में महराजगंज के अरविंद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खो खो बालक में गोरखपुर की टीम विजयी और कुशीनगर की टीम उपविजेता रही। वही खो खो बालिका में देवरिया विजेता और गोरखपुर की टीम उपविजेता रही।
कब्बड्डी बालक में महराजगंज विजयी और देवरिया उपविजेता, कब्बड्डी बालिका में देवरिया विजेता और गोरखपुर उपविजेता रही। लंबी कूद बालक में महराजगंज के अभिलेश,लंबी कूद बालिका में कुशीनगर की शालिनी, शॉट पुट बालक में गोरखपुर के आलोक, शॉट पुट बालिका में गोरखपुर की निक्की, टेबिल टेनिस बालक में गोरखपुर के अंश, टेबल टेनिस बालिका में गोरखपुर की अंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कुश्ती बालक के 25+ किलोग्राम वर्ग में गोरखपुर के पवन, 30-35 में कुशीनगर के जाहिद, 35-40 में गोरखपुर के रमेश, 40-45 में कुशीनगर के प्रिंस, 45+ के गोरखपुर के यशवीर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वही कुश्ती बालिका में 25+ किलोग्राम वर्ग में गोरखपुर की शिवांगी, 30-35 में देवरिया की काजल, 35-40 में कुशीनगर की प्रतिमा, 40-45 में कुशीनगर की अनोखी, 45+ में गोरखपुर की अनुष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया।
हाकी बालक में देवरिया विजेता और कुशीनगर उपविजेता रहा। हाकी बालिका में कुशीनगर विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा। क्रिकेट बालक में महराजगंज की टीम विजेता और देवरिया उप- विजेता
इस अवसर पर रीना सिंह, अकरम परवेश , श्रवण कुमार यादव, प्रेम नारायण गुप्ता, ज्ञानेश्वर लाल, देवेंद्र , नीलेश श्रीवास्तव, प्रेमलता सिंह, प्रीति पाल, ऋचा पांडे, गरिमा सिंह, मो. खालिद, निहारिका सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, डॉ विनय मल्ल, हर्ष श्रीवास्तव, अमरेंद्र शाही, अनूप सिंह, नरेंद्र राय, रितेश सिंह, पंकज सिंह, ममता शेखर,भरोहिया ब्लॉक की रंगोली टीम, मंजूषा सिंह, अखिलेश सिंह, आशुतोष सिंह, विनय सिंह, मनोज गुप्त आदि मौजूद रहे।
उक्त सूचना रीना सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका द्वारा दी गई है।
पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण समारोह कल दोपहर 1 बजे से आयोजित समापन समारोह में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रागंण में होंगे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading