*एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में विद्यालय के बच्चों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई*
*गोरखपुर* एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में विद्यालय के बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने भारत के संविधान की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 को हमारे भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। इसीलिए आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकों के साथ-साथ सभी बच्चों ने संविधान की शपथ लेते हुए संविधान के प्रति जागरूक होने के लिए पूरे भारतवासियों को आहवाहन किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading