बादशाहपुर का स्मार्ट क्लाइमेट ग्राम पंचायत के रूप में हुआ चयन
कैम्पियरगंज गोरखपुर । अरुशान न्यूज। क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज ब्लाक के बादशाहपुर ग्राम पंचायत का चयन हुआ है । कार्ययोजना का शुभारंभ 19 दिसंबर को होटल ताज महल लखनऊ में होगा। जिसके मुख्य अतिथि पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मुख्य सचिव मनोज सिंह, विशिष्ठ अतिथि राज्य मंत्री डाo अरुण कुमार सक्सेना कार्यक्रम का शुभारम्भ कर क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायतों की घोषणा करेंगे। प्रधान व सचिव को कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायत के चयन पर तुरंत ही ग्राम प्रधान सरिता यादव प्रधान प्रतिनिधि लालू यादव लखनऊ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए । क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायत के चयन पर अजीत यादव, अमित उर्फ गोलू, डॉ देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार मौर्य, दशरथ पासवान, जगदीश पासवान, मजीद खान, वीरेंद्र यादव, शुभकरण यादव, सर्वेश यादव, दीप नारायण यादव, अजय यादव, रंजीत यादव, हीरालाल मास्टर, ब्रह्मदेव यादव, पूर्णमासी यादव, हरहिंद यादव, हरिहर यादव ग्राम पंचायत सदस्य, प्रीतम कुमार उर्फ लाल सदस्य ग्राम पंचायत,भानुप्रताप यादव उर्फ अजय ने
क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायत चयन पर खुशी जाहिर किया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading