गोरखपुर lभारतीय सर्वधर्म एकता मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह रसपान के दूसरे दिन परिणय स्थली बैंक रोड पर श्लोक कर सुभारंभ कियाl जहां परम् पूज्य पण्डित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने रसपान कथा मे भागवत के प्रथम स्कंध के प्रथम श्लोक मे महाराज श्री ने बताया की सत्यम परम धीमहि सत्य रूपी भगवान को नमस्कार करता हूं। आगे महाराज जी ने अपनी कथा मे कहा की सत्य ही भगवान का स्वरूप है सभी को सत्य धारण करना चाहिए।
कथा रसपान मे सभी श्रद्धालु भक्त रसपान मे मग्न मुग्ध होकर कथा मे लीन रहे। मुस्लिम समाज के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के संस्थापक संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ इरफान खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी चरण शाही, अभय पाल सिंह, गोविन्द मिश्रा, रविन्द्र चतुर्वेदी, अतुल निरंजन, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कैलाश बंसल, मुश्ताक हसन, शकील अहमद मुन्ना, शिवम् अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
