गोरखपुर । पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली द्वितीय, विकासखंड पाली में हर्षोल्लास के साथ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना वार्षिकोत्सव । कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विश्वजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह, ब्लॉक महामंत्री प्रभाकर सिंह व अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार तथा कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका निहारिका सिंह ने किया । पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पाली द्वितीय विकासखंड पाली में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । सर्वप्रथम अतिथिगणों का स्वागत उसके बाद सरस्वती वंदना तथा शिक्षा से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें शिक्षा के महत्व को बेहतर तरीके से बच्चों द्वारा अभिनय के माध्यम से समझाया गया । इस दौरान विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में अभिभावक का महत्वपूर्ण भूमिका होता है वह बच्चों को समय से स्कूल भेजें और शासन द्वारा जो उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है उसका ड्रेस जूता मोजा बैग आदि संसाधन बच्चों को खरीद कर दें ताकि उनका पढ़ाई में मन लगे । मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विश्वजीत सिंह ने कहा सरकार प्राथमिक शिक्षा पर काफी जोर दे रही है और बच्चों के सुविधाओं पर तथा विद्यालयों के कायाकल्प करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, विद्यालय विकास में मुझसे जो कुछ हो सकेगा वह हम करते रहेंगे । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने आए हुए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान विजय प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, पूर्णिमा सिंह, ममता, पूर्णिमा पांडेय, सुल्तान वारिस, अभय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह आदि ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading