गोरखपुर! संसद मे लाया गया एक देश एक चुनाव बिल भले ही पास नही हो पाया है परन्तु जनता इसके पक्ष मे दिखाई दे रही है! बिल के पक्ष मे अपनी बात रखते हुए गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने एक देश एक चुनाव का पूर्ण रुप से समर्थन किया है٠ मीडिया चैनलों के सामने अपना पक्ष रखते हुए समाज सेवी कुलदीप पाण्डेय आम नागरिक के तौर पर वर्तमान योगी मोदी सरकार व भाजपा कि देश के प्रति नितियों को सही बताया.
समाजसेवी ने कहा कि एक देश एक चुनाव पास होने से लोकसभा विधानसभा व साथ ही नगर निकाय के चुनाव हो जाने से सालों सालों चुनाव कराने कि समस्या से छुटकारा मिलेगा व खर्च पर लगाम लगेगा. इस बिल के पास होने से आम जनता पर मंहगाई का बोझ कुछ हद तक कम हो जायेगा. देश कि आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा,जीडीपी मे वृद्धि होगी, शासन प्रशासन को जनता व समाज के लिए कार्य करने का मौका अधिक मिलेगा. बार बार चुनाव होने से घर से दूर अन्य प्रदेशों मे रह रहे प्रवासी हमेशा अपने घर आकर मतदान नही कर पाते, पाँच वर्ष मे एक बार चुनाव होगा तो मतदान प्रतिशत मे भी बढोत्तरी होगी.
पाँच साल मे कई प्रकार के चुनाव अलग अलग होने से देश व विभिन्न राज्यों मे अधिक समय तक आचार संहिता के कारण विकास के कार्य अधिकतर दिनों तक ठप रहता है. देश कि आजादी के पश्चात सन् 1952 से 1963 तक लोकसभा विधानसभा चुनाव एक साथ ही होते थे,सभी राजनितिक दलों को जनता पर अधिक महंगाई का दबाव ना पड़े विचार करना चाहिए.अब से पाँच वर्ष मे सभी चुनाव एक बार होंगे तो सरकारी खर्चे कम होंगे जो देश कि जीडीपी मे बढात्तरी करेगा. राजनितिक दलों को सिर्फ सत्ता का लालच नही होना चाहिए, देश का विकास व जनता पर आर्थिक बोझ अधिक ना पड़े उस पर विशेष ध्यान देना चाहिए. राजनितिक दलों के भी खर्चें बचेंगे!
मोदी-योगी जी कि सोंच सदैव ही देश हित मे सकारात्मक रहा है और राष्ट्र उन्नति को विशेष प्राथमिकता दिया हैं.अच्छे शासन व विकास के लिए एक देश एक चुनाव का होना उचित है! सभी राजनितिक दलों को एक साथ बिल पास कराकर देश के विकास हेतु अपनी सहमति देनी चाहिए!

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading