पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 3 माह में सेवा नियमावली बनाने का दिया आश्वासन
पंचायती राज मंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के प्रमोशन, नाम परिवर्तन, सेवा नियमावली की घोषणा
गोरखपुर ।अरुशान न्यूज । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एक दिवसीय स्वच्छता ही सेवा संगोष्ठी, निदेशालय पंचायती राज लोहिया भवन अलीगंज लखनऊ में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के उत्थान एवं भविष्य पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ रहे। संघ जिलाध्यक्ष गोरखपुर रमेश कुमार भारती ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सेवा में आए 16 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं लेकिन आज तक सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है, जिससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के पदोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं है । और सेवा नियमावली बनाई जाने की मांग की। संघ के समस्त पदाधिकारी गणों के बीच उत्तर प्रदेश के माननीय कैबिनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति, सेवा नियमावली व पदनाम परिवर्तन की लम्बित माँगों का 3 माह के अन्दर निराकरण करने की घोषणा विभागीय उच्चाधिकारी गणों की मौजूदगी में मंच से की ।
उत्तर प्रदेश के एक लाख सफाई कर्मचारियों की लम्बित माँगों का निराकरण करने की घोषणा करने पर जनपद गोरखपुर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार को संघ बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही प्रान्तीय कमेटी को कर्मचारी हित में शानदार कार्यक्रम करने पर गोरखपुर संघ की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading