गोरखपुर सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ब्लॉक इकाई बांसगांव का गठन पूर्व जिला अध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी के देखरेख में संपन्न हुआ। कैंप कार्यालय बांसगांव में बैठक करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय की प्राथमिक शिक्षक संघ भक्त राज राम त्रिपाठी ने कहा कि भानु प्रताप सिंह सदैव संगठन के हित में काम करते रहते हैं उनको सर्वसम्मति से बांसगांव ब्लाक का अध्यक्ष घोषित किया जाता है एवम मंत्री ओमप्रकाश को बनाया गया।अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अपने कार्यकारिणी का गठन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाशंकर, उपाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्र, जगदीश नारायण त्रिपाठी, जयप्रकाश तिवारी, महिमा राय, उप मंत्री इम्तियाज़ अहमद, राजबहादुर यादव, जगदीश गुप्ता, बुटुन देवी, रामदास मौर्या, कोषाध्यक्ष लाल साहब सिंह, आडिटर अब्दुल गनी, अकाउंटेट निजामुद्दीन अंसारी को बनाया गया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading