*योग गुरु परमहंस योगानन्द का 132वां जन्मदिन मनाया जाएगा*



गोरखपुर । योग गुरु परमहंस योगानन्द जी महाराज का 132वां जन्मदिन 5 जनवरी 2025 कोतवाली थाने के बगल में उनके जन्मस्थान पर दोपहर 2:00 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा उपयोग की गई कुछ वस्तुओ को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
योगानन्द जी का असली नाम मुकुंद घोष था, 5 जनवरी 1893 को योगनन्द जी का जन्म गोरखपुर में कोतवाली थाने के बगल में स्थित एक मकान में हुआ था। उनके द्वारा योग पर लिखी पुस्तक ने बिक्री का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। अमेरिका में उनके लाखो अनुयायी है।
योगानन्द जी की जन्मस्थली के मालिक अलाउद्दीन नवाब उर्फ शेखू नवाब ने बताया कि उनके पिता स्व0 शेख अब्दुर्रहीम उर्फ अच्छन बाबू नवाब साहब ने लगभग 51 वर्ष पहले जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू किया था।
इस मौके पर समस्त अखबार/मीडिया चैनल से जुड़े संवाददाता/छायाकार बन्धु सादर आमंत्रित हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading