देवरिया में 6 लोगों की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नरसंहार का मुख्य आरोपी नवनाथ मिश्रा गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने नवनाथ मिश्रा की भभोली तिराहे से गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ये पूरा मामला रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का था।
खबर देवरिया जिले से है जहां रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 6 लोगों की हत्या के मामले में आज मुख्य अभियुक्त नवनाथ मिश्रा को अरेस्ट कर लिया गया। नवनाथ मिश्रा को रुद्रपुर पुलिस ने भभोली तिराहे से अरेस्ट किया है।बताया जाता है कि फतेहपुर गांव में बीते 2 अक्टूबर को सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी, दो लड़की और एक लड़के की हत्या हुई थी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त नवनाथ मिश्रा मृतक प्रेमचंद यादव का राइट हैंड है और उनकी गाड़ी चलाता है।
2 अक्टूबर यानी वारदात के दिन जब अभियुक्त नवनाथ मिश्रा को पता चला कि प्रेमचंद की हत्या हो गई है तो वह सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंच गया और मृतक प्रेमचंद यादव की राइफल से सत्य प्रकाश दुबे के घर पर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की और गोली सत्य प्रकाश दुबे,गांधी और सलोनी को लगी जिससे तीनों की मौत हो गई। इस पूरे हत्याकांड में प्रेमचंद यादव की हत्या हुई है तो वहीं सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में पांच लोगों की हत्या हुई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है इतना ही नहीं सत्य प्रकाश दुबे को सीने में गांधी को कमर में और सलोनी को घुटने में गोली मार कर हत्या की गई थी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading