*एम्स गोरखपुर में 8 किलो के दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन*
गोरखपुर, 5 फरवरी – एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग ने 75 वर्षीय मरीज की पीठ से 8 किलो के विशालकाय सारकोमा ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। मरीज को कई अस्पतालों ने उच्च जोखिम के कारण ऑपरेशन से मना कर दिया था, लेकिन प्रो. डॉ. गौरव गुप्ता और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी को अंजाम दिया।
करीब तीन घंटे चले इस ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की भी अहम भूमिका रही। मरीज की स्थिति स्थिर है, और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। एम्स गोरखपुर की इस सफलता ने इसे जटिल सर्जरी के लिए एक नई पहचान दी है।
