70 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिए आजीवन सदस्यों के सम्मान का निर्णय
   जायसवाल विकास समिति गोरखपुर की एक बैठक समिति के संगठन मंत्री ई0सुकान्त जायसवाल के आवास कृष्णानगर कालोनी बशारतपुर पर केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री अजय कुमार जायसवाल नें किया।
    बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 मार्च को दिन में 11 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन शगुन मैरेज हाउस शिवपुर सहबाजगंज गोरखपुर में किया जाएगा।
   अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने बताया कि समारोह में मार्च 2025 को 70 वर्ष की उम्र पूर्ण कर लिए आजीवन सदस्यों का सम्मान,वित्तीय वर्ष 2024-25 में नये आजीवन सदस्यों का शपथ ग्रहण,श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्र वृत्ति परीक्षा के प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा स्थान प्राप्त प्रथम द्वितीय व तृतीय को नगद रूपया दस हजार की छात्र वृत्ति दिए जाएंगे।
   बैठक में सर्व श्री अवधेश कुमार गुप्ता, तोता मणि गुप्ता, सुभाषचन्द्र जायसवाल ,रमेश कुमार, सुरेश चन्द्र, बालिस्टर प्रसाद गुप्ता, रामजीत गुप्ता, शिवशंकर , केदारनाथ जायसवाल ,बद्रीप्रसाद, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मनीष जायसवाल उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading