हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

गोरखपुर मंडल महाराजगंज हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज का तीसरा वार्षिकोत्सव संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया l
कार्यक्रम मे डायट प्राचार्य जावेद आलम, डॉक्टर तनवीर खान,डाक्टर शाहबाज, डॉक्टर एजाजुद्दीन, डॉक्टर खुर्शीद आलम, देवेश कुमार गुप्ता, राजेश स्वर्णकार, सिद्धार्थ नाथ शुक्ला असफाक खान तथा आलोक रंजन पांडे, प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल पूर्व प्रधानाचार्य श्री शौकत अली एवं देवता प्रसाद पांडे बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए l
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत डॉ मनीष वर्मा, राकेश राय कौशिक, सेवानिवृत्ति कैप्टन हाजी मुजीबुल्लाह सिद्दीकी, ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही प्रबंधक और प्रधानाचार्य श्याम बदन यादव ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी के प्रति आभार प्रकट किया l
अपने उद्बोधन मे डायट प्राचार्य जावेद आलम ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए तो डॉ मनीष वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है आर पी आई सी के प्रबंधक नीरज तिवारी ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है l प्रधान संघ जिला अध्यक्ष एजाज खान ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की जमकर सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l अनुराधा, प्रियंका अंशु, शिवांगी और शालिनी
ने सरस्वती वंदना और मेरा जुटा है जापानी पर श्लोक ने खूब तालियां बटोरी वही नशा मुक्ति मंचन कर छात्रोंवो खुब तालियां बटोरी। युवा समाजसेवी प्रबंधक सलीम खान ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि संस्था छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और संस्था में बच्चों को शिक्षा का एक बेहतर माहौल दिया जा रहा है l आगामी सत्र में संस्था को पूरी तरह से डिजिटल बनाकर के शहरों के जैसे शिक्षा दी जाएगी जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं लाभांवित होंगे
l कार्यक्रम का कुशल संचालन मोहम्मद समीर ने किया l इस दौरान विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका ओं सहित छात्र-छात्राएं व क्षेत्र के सम्मानित लोग भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading