*गोरखपुर*
*कूटरचना करके आम जनमानस से रुपये हड़पने वाले 2 शातिर अपराधियों के विरुद्ध हुई गैंगस्टर की कार्यवाही*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ द्वारा गैंग लीडर केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ पुत्र महात्मा प्रसाद अग्रहरी निवासी सतगुरु मजुरी धाना पनियरा जनपद महराजगंज व गैंग के 01 अन्य सदस्य के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । उक्त गैंग का लीडर केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ उपरोक्त अपने गिरोह के 01 अन्य सदस्य हर्ष चौहान उर्फ योगी हर्षनाथ पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी डी 179 स्वर्ण जयंतीपुरम थाना मधुवन बापूधाम जिला गाजियाबाद के साथ मिलकर भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कूटरचना करके लोगों से रुपये हड़पने जैसे गम्भीर अपराध कारित करते हैं । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ व गैंग के अन्य 01 सदस्य के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 72/2025 धारा 2(ख),(i)(iV),(Xiii),(xi)/3(I) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया ।
*अपराध का विवरण-*
अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अवैध योगी कार्पोरेशन आफ इण्डिया नामक फार्म मे रजिस्ट्रेशन कराकर कार्पोरेशन के नाम पर लोगों की मदद करने के नाम पर अपने निजी खाते मे लोगों से रुपया मंगवाया जाता था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 779/2023 धारा 419,420,467,468,469,471 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 72/2025 धारा 2(ख)(i),(iV),(Xiii),(xi)/3(I) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
*अभियुक्तों का नाम पता व आपराधिक इतिहास-*
*1. केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ पुत्र महात्मा प्रसाद अग्रहरी निवासी सतगुरु मजुरी धाना पनियरा जनपद महराजगंज*
i. मु0अ0सं0 779/2023 धारा 419,420,467,468,469,471,323,504,506 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 72/2025 धारा 2(ख)(i),(iV),(Xiii),(xi)/3(I) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
*2. हर्ष चौहान उर्फ योगी हर्षनाथ पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी डी 179 स्वर्ण जयंतीपुरम थाना मधुवन बापूधाम जिला गाजियाबाद*
i. मु0अ0सं0 779/2023 धारा 419,420,467,468,469,471,323,504,506 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
ii. मु0अ0सं0 72/2025 धारा 2(ख)(i),(iV),(Xiii),(xi)/3(I) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
