*जीवनोपयोगी है स्काउट गाइड प्रशिक्षण -: अजय सिंह*
*विकसित नेतृत्व का मंच है स्काउट गाइड – डॉ0 ओपी श्रीवास्तव*
*छात्रों में सहयोगी भाव विकसित करता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- चंद्रभान सिंह*
* *विश्वसनीयता का भाव जागृत करना जरूरी -:अजय बजरंगी*
* *गुजराती देवी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज एवं राजेश मेमोरियल कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरहरी में हुआ स्काउट गाइड शिविर का आयोजन*
भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह के दिशा निर्देशन गुजराती देवी कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज एवं राजेश मेमोरियल कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरहरी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
शिविर समापन के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग जीवनो उपयोगी है समाज में व्यव्स्थित जीवन शैली का बोध कराता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण अतः प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी आत्मसात करने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सामाज में ऐसे प्रशिक्षण़ छात्रों के अंदर छिपे विकसित गुणों का मंच है स्काउट गाइड प्रशिक्षण
इस दौरान चंद्रभान सिंह ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग छात्रों में आत्मनिर्भर बनने एवं हस्त कला के साथ नेतृत्व एवं समन्वय स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है
इस दौरान असिस्टेंट लीडर ट्रेनर स्काउट अजय गुप्ता बजरंगी ने कहा कि स्काउट गाइड की विश्वसनीयता संगठन की पहचान है सफलता के लिए अनुशासन के साथ विश्वासनीय होना जरूरी है समाज व राष्ट्र में उसकी उपयोगिता सिद्ध होती है।
कार्यक्रम को प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी ने भी संबोधित किया
सहयोगी प्रशिक्षिका एडवांस गाइड कैप्टन लाजो रानी ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य अनिल चौहान ने किया।
इसके पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया,बच्चों में प्रमाण पत्र वितरण,ध्वज अवतरण के बाद राष्ट्रगान से शिविर का समापन हुआ
शिविर सफल बनाने में वंदना सिंह,सविता सिंह, साधना यादव,काजल चौरसिया,सुभद्रा त्रिपाठी, अंजू यादव,अनुराधा चौहान, धर्मवीर कुमार,स्काउट मास्टर शत्रुघ्न चौहान, चंद्रभान धर दुबे,मनीष पांडे, आलोक दुबे,सलाउद्दीन अंसारी का सहयोग रहा,इस अवसर पर विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
