गोरखपुर , मंगलवार । दुर्गा वाड़ी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सत्य सारथी सोसायटी के द्वारा नाटक “कथा महायोगी गोरक्षनाथ बाबा की” और “द ग्रेट स्वामी विवेकानन्द”, का शुभ मुहुर्त किया गया, एवं इस अवसर पर सत्य सारथी के कलाकारो के द्वारा नाटक अखंण्ड भारत की पहल के गीत की नृत्य प्रस्तुति कलाकारों के द्वारा की गई । इस अवसर पर प्रेस वार्ता करते हुए नाटक के निर्देशक संजू राज खान ने बाताया यह दोनों नाटक संगीतमय तैयार किया जा रहा है । नाटक का संगीत के०के० सिंह का व गीत के बोल कुमार जितेन्द्र एवं हरि प्रसाद सिंह और नाटक को लिखा है नीलकण्ड पाण्डेय ने । नाटक का शुभ मुहुर्त पूर्व मेयर डॉ० सत्या पाण्डेय, डॉ० राकेश श्रीवास्तव, डा० स्मिता मोदी, डा० विमल मोदी, राकेश श्रीवास्तव,रीना जयसवाल,के हाथो से हुआ, इस अवसर पर सत्य सारथी के सभी कलाकार उपस्थित रहे, हरिश हंस, विनोद चन्द्रेश, बबीता शर्मा, तबरेज़, रियाज़, साक्षी, शायरा, सोनी निगम, पलक, शशीकांत,बाबू भाई,रीता श्रीवास्तव ,रीना जायसवाल,विमल मोदी,हरीश हंश,राजू रोमन इत्यादी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading