गोरखपुर! सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने पुराणों व धार्मिक मान्यताओं के आधार पर आज महाशिवरात्रि के पावन पर महादेव को प्रसन्न करने के उपायों का संक्षिप्त मे वर्णन करते हुए जनमानस को शिव जी का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति कि बात कही!कुलदीप पाण्डेय ने कहा भगवान शिव को प्रसन्न करना सरल है क्योंकि वे भोलेनाथ के नाम से जाने जाते हैं,यानी वे अपने भक्तों से जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चन व भक्ति करें!भक्तगण कुछ उपाय से महादेव को प्रसन्न कर सकते है जल और बेलपत्र अर्पित करें भगवान शिव को गंगा जल,दूध और बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं,शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और बेलपत्र अर्पित करें। ध्यान रखें कि बेलपत्र साफ और त्रिदलीय होना चाहिए ॐ नमः शिवाय पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें शिव जी का सबसे पवित्र मंत्र ॐ नमः शिवाय है। इसे नित्य ध्यान और श्रद्धा से जपने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें महाशिवरात्रि भगवान शिव जी को समर्पित है। इस दिन व्रत रखना और शिवलिंग की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। ध्यान और साधना करें भगवान शिव को ध्यान और तपस्या प्रिय है। सुबह और शाम ध्यान करते हुए उनकी पूजा करें। भोलेनाथ की आरती करें भगवान शिव की आरती गाना या सुनना फलदायी है,विशेष रूप से जय शिव ओंकारा आरती उन्हें प्रिय है। शिव चालीसा का पाठ करें शिव चालीसा का नित्य पाठ करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सात्विक आचरण रखें सच्चे मन और अच्छे कर्मों से भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान होता है। सदैव ही दूसरों की मदद करते रहें और अपने अंदर के अहंकार को त्यागें दें!
विशेष प्रसाद चढ़ाएं भगवान शिव को भांग,धतूरा,गाय का दूध और चावल का भोग लगाएं जो महादेव का अतिप्रिय पदार्थ है।
नंदी महाराज को भी प्रसन्न करें
शिव जी के वाहन नंदी जी को घास खिलाएं और उनकी सेवा करें,जिससे सभी कष्ट दूर होते है,इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी भक्ति सच्ची और निष्कपट होनी चाहिए।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading