*गोल्ड फ्रेंड्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक में शामिल हुए शहर के सामाजिक कार्यकर्ता*
*समाज को अच्छी शिक्षा, सेहत और आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहिए : प्रो. डा. रहमत अली*
*सभी के सहयोग से गरीबों के लिए हास्पिटल और आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए : शोएब अहमद सोनी*
*सामाजिक क्षेत्र की पहचान में सभी को बेरोजगारी दूर करने में प्रयासरत रहना चाहिए : अहमद नदीम खान*
गोरखपुर। गोल्ड फ्रेंड्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक इस्लामिया कॉमर्स ऑफ कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में शहर के विभिन्न वर्गों से आने वाले समाजसेवियों की बैठक प्रोफेसर डॉक्टर रहमत अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि इस्लामिया कॉमर्स ऑफ कॉलेज के प्रबंधक शोएब अहमद सोनी थे। जबकि बैठक के संचालन का दायित्व अहमद नदीम खान ने बखूबी निभायी।
बैठक में देश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और आर्थिक रूप से लोगों को स्वालंबी बनाने के लिए चर्चाएं की गयी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गरीबों, असहायों और मजबूर परिवार में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, गरीब मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को स्वालंबी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शोएब अहमद सोनी ने कहा कि शिक्षित लोगों में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में समाज के लोगों को पहल करते हुए छोटे- बड़े उद्योगों के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने की आवश्यकता है। ताकि कमजोर लोगों को अर्थव्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निजात मिल सके। सोनी ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए सभी के सहयोग से एक हास्पिटल और एक आधुनिक शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल व कालेज का निर्माण होना चाहिए। अपने अध्यक्ष संबोधन में प्रोफेसर डॉक्टर रहमत अली ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में रोजगार वृद्धि दर में ठहराव, रोजगार में कमी, श्रम बाजार में समस्याएं, श्रम शक्ति में नौजवानों की कम भागीदारी और शिक्षा के स्तर के साथ बेरोजगारी दर में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज को अच्छी शिक्षा, सेहत और आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहिए।
बैठक का संचालन करते हुए अहमद नदीम खान ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र की पहचान में सभी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बेरोजगार युवाओं को लघु उद्योग कुटीर में बढ़ावा देते हुए बेरोजगारों को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करना सभी का लक्ष्य होना चाहिए। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि हो सके।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी मुहम्मद अकरम लारी, वरिष्ठ अधिवक्ता हिफजुर्रहमान अजमल, अजीज रिजवी, गुलरेज अहमद, मुर्तजा हुसैन रहमानी, मुहम्मद युनुस, फहीम अख्तर राजन, प्रो. अहमद नसीम, पूर्व पार्षद वासिक अहमद, इम्तियाज अब्बासी, दिलशाद अहमद, वसीमुल हक, वकारुल हक, मुहम्मद अली वारसी, मेराज अहमद खान आदि लोग मौजूद रहे।
