गोरखपुर। विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर गोरखपुर के ब्लैक हॉर्स होटल में इंटरनेशनल एनजीओ कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अफरोज अहमद प्रबंधक अल-फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि विश्व एनजीओ दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न संस्थाओं को एक साथ एक मंच पर आमंत्रित करना एवं एक दूसरे के आपसी सहयोग से समाज में कुशल नेतृत्व के लिए कार्य करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथिगण में राजेश मणि, डॉक्टर सौरभ, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित्रा कौशल एवं चीफ गेस्ट चारु चौधरी के मुख्य अतिथि महेश उमर विशिष्ट अतिथि में डॉक्टर ए समीम खान अनिल तुलाधार प्रद्युम्न कुमार मिश्रा डॉक्टर रहमत अली पूजा गुप्ता आदि उपस्थित थे मीडिया पार्टनर्स में मित्रम टुडे अरुशान न्यूज़ राजधानी टाइम्स लाइव मीडिया समाचार टाइम्स आदि विशेष रूप से सहयोग किया
एसोसिएट पार्टनर्स में प्लैनेट मेडिएबल हॉस्पिटल सेवा फाउंडेशन अल फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रामेश्वर मिश्रा सिराज कुरैशी मुन्नत अदब वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक व अरुशान न्यूज़ के संपादक मोहम्मद इमरान मोहम्मद राफे मिनहाज अली सिद्दीकी उत्कृष्ट कार्य के लिए व विभिन्न सोशल हेल्प के संस्थाओं को भी सम्मानित किया। तारा स्मार्ट हेल्प फाऊंडेशन के चेयरमैन विशाल सिंह जी को उनके एनजीओ द्वारा युवाओं को ट्रेनिंग दे कर रोजगार प्रदान करने हेतु एनजीओ एक्सीलेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading