*पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन*
गोरखपुर,सनराइज सेवा संस्थान ट्रस्ट और नेचुरल रिसोर्सेज सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन एवं सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वीमेन के संयुक्त तत्वाधान में “पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सेंट जोसफ कॉलेज फॉर वीमेन में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर राजश्री गौर, बायोटेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष, गोरखपुर विश्वविद्यालय, और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार मिश्रा, कुलपति, सिक्किम स्किल यूनिवर्सिटी, उपस्थित रहे।प्रोफेसर राजश्री गौर ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और उन्हें पौधारोपण करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने और लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आने वाले समय के पर्यावरण प्रहरी हैं और उन्हें पृथ्वी की रक्षा के लिए जल संरक्षण, वन संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर पौधारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके। कॉलेज के प्राचार्य फादर रोजर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को प्रकृति के साथ जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रतिमा विश्वकर्मा ने किया। कार्यशाला से पहले एक फील्ड वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव “डॉ. टैक्सओ” वनस्पतिशास्त्री ने छात्रों को पौधों की पहचान, हर्बेरियम तकनीक और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रतिमा विश्वकर्मा, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. के. के. सिंह, डॉ.महेश्वर, डॉ. वंदना डॉ. रूही डॉ अरुणा डॉ इग्निस फ्लोरा मिस कोपल डॉ. किरुबा डॉ. मीना पाण्डेय जैसे गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।यह कार्यशाला पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने में सफल रही।
