*घर की जिम्मेदारियां को निभाते हुए मिसेज़ गोरखपुर बनी जया गुप्ता*
गोरखपुर, कौन कहता है महिलाएं सशक्त नहीं है, एक पत्थर तो आसमान में उछालो यार उसमें भी सुराख हो सकता है l महिलाएं समाज के सभी क्षेत्रों में अपनी परचम लहरा रही हैं,चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र,चिकित्सा क्षेत्र,शैक्षिक क्षेत्र या खेल की गतिविधियां होl हमारी सरकारी भी उस दिशा में सराहनीय पहल कर रही हैं lहम बात करने जा रहे हैं जया गुप्ता कीl जिन्होंने मिसेज़ गोरखपुर 2025 का ताज पहना जया गुप्ता ने बताया कि हमें घर वालों का भरपूर सहयोग मिला lघर की जिम्मेदारियां को निभाते हुए हमने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और आज की महिलाओं के लिए हमने एक नजीर प्रस्तुत कियाl वर्तमान समय में जया गुप्ता सहजनवा में प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाचार्य की भूमिका में है lवहां पर अपनी शैक्षिक गतिविधियों के द्वारा बच्चों के अंदर ज्ञान की प्रतिभा को जागृत कर रही हैं,और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंच भी प्रदान कर रही हैंl जया गुप्ता में बताया कि विगत 10 /15 वर्षों के इतिहास में गोरखपुर काफी बदल गया है lपूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें तराशने और निखारने की आवश्यकता है lहम माता-पिता से अनुरोध करते हैं की बच्चों के अंदर इस तरह की अगर प्रतिभा है, तो उन्हें मंच प्रदान करेंl जिससे हमारे घर के युवा बच्चे समाज और देश का नाम रोशन कर सकेंl इस अवसर पर भारत 24 के वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर,पूर्वांचल राज्य के ब्यूरो प्रभारी सुनील मणि त्रिपाठी, सद्दाम साकिब तथा परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे l सभी सभी लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामना दिया l

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading