*# पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने पहलगाम नरसंहार में दिवंगत सैलानियों के आत्मा की शांति के लिए किया प्रार्थना सभा #*
*# पहलगाम नरसंहार आतंकवादियों द्वारा की गई कार्यकर्तापूर्ण घटना है। दिवंगत सैलानियों के आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना हैं PRKS भारत सरकार से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करता है- विनोद राय #*
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों की आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया गया एवं दिवंगत सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। प्रार्थना सभा में सैकड़ो की संख्या में रेल कर्मी एवं PRKS पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महामंत्री PRKS एवं AGS/NFIR विनोद राय ने कहा कि पहलगाम नरसंहार आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली कायरतापूर्ण कृत्य है। पूरा देश इस घटना से दुखी है हम सभी रेल कर्मी इस घटना में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति हेतु प्रभु से प्रार्थना करते हैं एवं भारत सरकार से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत सैलानियों के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री ओ पी सिंह, दीपक चौधरी, फिरोज़ उल हक, कारखाना मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर मंडल मंत्री कुलदीप मणि त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव शमशाद अहमद, जयप्रकाश सिंह, बृजपाल सिंह, कौशल कुमार सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव,देवेश सिंह, अजय त्रिपाठी दीपक प्रजापति, अंशुमाल पाठक, नूर ए आलम, योगेंद्र पाल, अनिल गौतम, अभिषेक गुप्ता, हरकेश बहादुर सिंह,
सतीश श्रीवास्तव, राजकुमार गुप्ता, संदीप शर्मा, वकील कुमार, विवेक पाठक, शशि भूषण सिंह, नवनीत शर्मा, गणेश निषाद, धीरज यादव, अविनाश राज, शाश्वत त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, मिथिलेश राय, कृष्ण कुमार, विनय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार नित्यानंद , मनीष चौधरी, कंचनलाल ,कामेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा ,विजय भारती, अखिलेश सिंह, कृष्णा पंकज ,रामप्रसाद, रंजीत गुप्ता, प्रदीप ,विकास श्रीवास्तव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
