*मोहम्मद आकिब अंसारी ने अपना जन्म दिवस विद्यालय के नौ निहाल बच्चों के साथ मनाया*
*संपूर्ण भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों  से गणमान्य लोगों ने जन्मदिवस की मुबारकबाद पेश की : मोहम्मद आकिब अन्सारी*
गोरखपुर सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के संस्थापक एवं निदेशक, एम. ए. एकेडमी के डायरेक्टर, युवा समाजसेवी व रक्तवीर मोहम्मद आकिब अंसारी का जन्म दिवस विद्यालय के बच्चों ने ऐतिहासिक तरीके से संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर व माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद व संरक्षक हाजी जलालुद्दीन कादरी  के सानिध्य में विद्यालय के सभी बच्चे और पूरे स्टाफ के साथ अंगवस्त्र, माला पहनाकर एवं फूलों की वर्षा करके सूफियाना अंदाज में मनाया । इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने डायरेक्ट मोहम्मद आकिब अंसारी को गिफ्ट भी दिया। डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने सभी बच्चों को दुआएं और आशीर्वाद प्रदान करते हुए पेन, पेंसिल, रबर और कटर आदि बाटा ।
मोहम्मद आकिब अंसारी के जन्मदिवस की बधाई सभी सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से संपूर्ण भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों से मिली। दुनिया के कई देशों में लोगों ने डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी के जन्मदिवस को मनाया।  मोहम्मद आकिब अंसारी ने संपूर्ण विश्व के सभी सम्मानित लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। बधाई देने वालों में संपूर्ण भारत के साथ-साथ अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना, युगांडा, यूनाइटेड अरब, दुबई, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश आदि देशों से लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading