*राज करन नैय्यर एसएसपी का पदभार संभाले*
*2012 बैच के आईपीएस राजकरन नैय्यर का गोरखपुर आना पुलिस प्रशासन में एक नई ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद जगी*
गोरखपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर कार्यभार किए ग्रहण नवागत एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर से गोरखपुर के एसएसपी का पदभार ग्रहण
कर लिया राज करन नैय्यर 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले श्री नैय्यर की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली है उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बीई और नैनोटेक्नोलॉजी में एमटेक की डिग्री हासिल की है। अपनी तकनीकी पृष्ठभूमि के बावजूद, उन्होंने पुलिस सेवा में आकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी विशेष पहचान बनाई।
नैय्यर जून 2023 से अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। उनके कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (जनवरी 2024) जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस दौरान उन्होंने लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रणनीतिक योजना और नेतृत्व की वजह से अयोध्या में किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद होने के साथ-साथ एक प्रमुख औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। गोरखपुर में बढ़ते शहरीकरण और अपराध की चुनौतियों को देखते हुए नैय्यर की नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है राजकरन नैय्यर की कार्यशैली बेहद सख्त और आम जनता तक पहुंचने वाली रही है। राजकरन नैय्यर का गोरखपुर आना पुलिस प्रशासन में एक नई ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद जगा रहा है।
