ग्यारहवीं शरीफ़ आज, होगी फातिहा ख़्वानी

गोरखपुर। ग़ौसे आज़म हज़रत शैख़ अब्दुल क़ादिर जीलानी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक ग्याहरवीं शरीफ़ के रूप में शुक्रवार को अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मस्जिद, मदरसा, दरगाह व घरों में क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी होगी। लज़ीज़ पकवानों पर फातिहा दिलाई जाएगी। दोस्त-अहबाब के साथ गरीबों को लंगर-ए-ग़ौसिया खिलाया जाएगा। अहमदनगर चक्शा हुसैन नूरी जामा मस्जिद से बाद नमाज जुमा जुलूस-ए-ग़ौसिया निकाला जाएगा।

गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ़ की पूर्व संध्या पर शहर में फातिहा, नजरो नियाज का सिलसिला शुरु हो गया। कई जगह महफिल-ए-ग़ौसुलवरा व जलसे का आयोजन हुआ। लंगर बांटा गया। जाफ़रा बाज़ार, तुर्कमानपुर, खूनीपुर, रसूलपुर, अहमदनगर चक्शा हुसैन सहित तमाम जगहों से फातिहा ख्वानी के लिए शीरीनी खरीदी जा रही है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading