महिला घर से लेकर देश के विकास में योगदान दे रही-
चंचला शुक्ला
गोरखपुर । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत आज भाजपा महिला मोर्चा जिला गोरखपुर के तरफ से विधानसभा कैंपियरगंज में भरोहिया ब्लॉक पर महिला सम्मेलन आयोजित की गई जिसकी मुख्य वक्ता राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना चंद्रा रही।
इन्होंने कहा कि इस बिल पारित होने पर समाज के सभी वर्गों की महिलाओं का सम्मान हुआ है और इस महिला सम्मेलन में अभिनंदन करते हुए उन्होंने बताया कि जात-पात धर्म जाति सभी से अलग हटकर है यह बिल सभी के लिए समान है और इससे महिला बाहर से लेकर घर तक सभी कार्य देख रही है और अपने अच्छे कार्य का परचम लहरा रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह जिला उपाध्यक्ष शेषमणि तिवारी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंचला शुक्ला विधानसभा संयोजिका और महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य ममता जायसवाल जिला मंत्री कात्यानी पांडे जी भरोहिया की ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर सुनीता सिंह पीपीगंज की मंडल अध्यक्ष गौरी देवी मंडल संयोजिका अर्चना छापड़िया ,सुमन तिवारी , तथा भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
