*सावन के पावन महीने में मंगलवार को हनुमान जी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन*
गोरखपुर, फ़ातिमा हॉस्पिटल गोरखपुर के सामने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण धूप, दीप, प्रज्वलन तथा हनुमान चालीसा पाठ होने के बाद प्रारम्भ हुआ l विशाल भंडारा अल्टीमेट फिटनेस जिम के संचालक आशीष भार्गव के तरफ से किया गयाl भण्डारा के दौरान हजारों कि संख्या मे लोग रात्रि 9 बजे तक प्रसाद ग्रहण कियेl भण्डारा कार्यक्रम मे शहर के गणमान्य भी उपस्थित होकर बजरंगबली की अराधना करते हुए प्रसाद वितरण व ग्रहण कियेl प्रसाद में चावल,सब्जी,मीठा, बुंदी ,लस्सी छाँच,फल आदि का सेवा भाव से वितरण किया गयाlअल्टीमेट फिटनेस जिम के द्वारा सावन  के पवित्र महीने में मंगलवार को हनुमान जी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन विशेष रूप से कावरियों के लिए किया गयाl इस अवसर पर,आशीष भार्गव, अमित भार्गव ,सूरज जायसवाल, सुधांशु,शनि,राजेश,अभिजीत सोनकर,हिमांशु ,रतन, रक्तवीर युवा क्लब संचालक शिवाम्बुज पटेल समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय, पूर्वांचल राज्य के सवांददाता सुनील मणि त्रिपाठी,विवेक कुमार, रामवृक्ष यादव व अल्टीमेट फिटनेस जिम के सभी सदस्य मौजूद रहे lआशीष भार्गव,सूरज जायसवाल व डॉ. विवेक पाण्डेय ने बताया कि, हनुमान जी को प्रसन्न करने का माध्यम है भण्डारा का आयोजन होना, जिसमे प्रसाद चखने वाले भक्तों को हनुमान जी द्वारा मनोवांछित फल कि प्राप्ति होती है l भण्डारा मे शारिरीक व आर्थिक रुप से दर्जनों भक्तों ने सामर्थ्यनुसार सहयोग किया जिससे सकुशल लगभग पाँच हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया l

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading